डडुवा-सिरोला 4 किमी सड़क का विधायक कंडारी ने किया शिलान्यास

WhatsApp Channel Join Now
डडुवा-सिरोला 4 किमी सड़क का विधायक कंडारी ने किया शिलान्यास


नई टिहरी, 11 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत हिंसारियाखाल मोटर मार्ग से डडुवा-सिरोला तक सड़क निर्माण स्टेज-1 व स्टेज-2 सहित पंचवर्षीय अनुरक्षण कार्य का विधायक विनोद कंडारी ने शिलान्यास किया। 4 किमी लंबे मोटर मार्ग के लिए सरकार ने 5.66 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति दी है।

रविवार को विधायक कंडारी ने देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डडुवा-सिरोला सड़क के निर्माण कार्य को शुरू कराते हुए कार्यदायी संस्था को समय और गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि सड़क निर्माण की मांग क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे थे। परियोजना से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।

सड़क निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलने के साथ ही दैनिक गतिविधियों और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आवाजाही अधिक सुगम होने की उम्मीद है। पीएमजीएसवाई के तहत होने वाला यह कार्य ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा में इसे पूरा किए जाने पर रहेंगी।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश मोहन मैठाणी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र कुंवर, ग्राम प्रधान मकानी देवी, अमरजीत, शौकीन लाल, प्रियंका भट्ट, अनीता सिलवाल, जगतंबा देवी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story