124वें श्री नन्दा देवी महोत्सव की तैयारियों को लेकर 22 जुलाई को होगी प्रशासनिक तैयारी बैठक

WhatsApp Channel Join Now
124वें श्री नन्दा देवी महोत्सव की तैयारियों को लेकर 22 जुलाई को होगी प्रशासनिक तैयारी बैठक


नैनीताल, 21 जुलाई (हि.स.)। सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक श्री नन्दा देवी महोत्सव के 124वें संस्करण के आयोजन की तैयारियों को लेकर 22 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार, नैनीताल में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पूर्वाह्न 11 बजे से बैठक आयोजित की जाएगी।

ओजनपद के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल ने बताया कि बैठक में महोत्सव के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

उन्होंने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आयोजन से जुड़े संबंधित पक्षों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर आवश्यक सुझाव देने और तैयारियों में समन्वय सुनिश्चित करने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story