धारी क्षेत्र में मैक्स वाहन खाई में गिरा, दो की मृत्यु, चार घायल

WhatsApp Channel Join Now
धारी क्षेत्र में मैक्स वाहन खाई में गिरा, दो की मृत्यु, चार घायल


नैनीताल, 27 अप्रैल (हि.स.)। नैनीताल जनपद के धारी तहसील अंतर्गत बबियाड-दुदुली मार्ग पर सोमवार को एक मैक्स वाहन के लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि दो बालकों सहित चार लोग गंभीर घायल हो गए।

दुर्घटना में लता देवी व हरीश चंद्र बेलवाल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि चालक कमल शर्मा, नेहा बेलवाल, सुभाष बेलवाल एवं दिनेश चंद्र शर्मा घायल हुए हैं।

सूचना पर राजस्व विभाग एवं पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दुर्गम क्षेत्र में बचाव अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए संदर्भित किया गया है। उप जिलाधिकारी नवाजिश खलीक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है व शवों का पंचनामा कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story