गौरसाली गांव में लगी भीषण आग, तत्परता से टला बड़ा हादसा

WhatsApp Channel Join Now
गौरसाली गांव में लगी भीषण आग, तत्परता से टला बड़ा हादसा


उत्तरकाशी, 28 मई (हि.स.)। जिले के ग्राम गौरसाली में एक आवासीय भवन में भीषण आग लगने से घर का सामान जल कर राख हो गया। आग से एक गाय और बछड़ा की भी जल कर मौत हो गई l एसडीआरएफ की मदद से आग पर नियंत्रण पाया गया।

घटना आज सुबह की है। चौकी भटवाड़ीने एसडीआरएफ को इसकी जानकारी दी। उप निरीक्षक गब्बर सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने स्थानीय ग्रामीणों, फायर सर्विस व स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त रूप से राहत एवं अग्निशमन अभियान चलाया।

घटनास्थल पर पहुंचने पर ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। टीम ने मस्कत के बाद आग पर काबू पाया और आग को आसपास के अन्य मकानों तक फैलने से रोका गया। इस अग्निकांड में एक गाय व एक बछड़ा पूरी तरह जल गए। घर में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। आग से प्रभावित मकान ग्राम गौरसाली निवासी देवेंद्र सिंह रावत पुत्र तारा चंद्र रावत का बताया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story