बौराड़ी के सांई चौक और टैक्सी स्टैंड में चलाया वृहद सफाई अभियान

WhatsApp Channel Join Now
बौराड़ी के सांई चौक और टैक्सी स्टैंड में चलाया वृहद सफाई अभियान


नई टिहरी, 30 अक्टूबर (हि.स.)। केद्र सरकार के विशेष स्वच्छता अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की मिशन शक्ति टीम, वन स्टॉप सेंटर और क्लीन हिमालय-ग्रीन हिमालय ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय के बौराड़ी सांई चौक, टैक्सी स्टैंड बौराड़ी मे सफाई अभियान चलाया।

इस दौरान बड़ी संख्या में कूड़ा-करकट, प्लास्टिक और ठोस अपशिष्ट को एकत्रित कर पालिका के वाहनों से निस्तारण के लिए भेजा गया। मिशन शक्ति के जिला कोऑर्डिनेटर रमेश डंगवाल ने बताया कि विभाग की ओर से केंद्र सरकार के स्वच्छता कार्यक्रम में लगातार प्रतिभाग किया जा रहा है। अभी तक डीपीओ कार्यालय, वन स्टॉप सेंटर, नई टिहरी के देवीधार पिकनिक स्पॉट मे भी सफाई अभियान .चलाया है।

संगठन के स्वयंसेवकों ने स्थानीय लोगों से शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग की अपील की। पालिका के कूड़ा वाहन में ही गीला और सूखा कूड़ा अलग-अगल निस्तारित करने को कहा गया। इस मौके पर रजनी, विकास, सौरभ रावत, नवीन, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रश्मि बिष्ट, सुषमा, पार्वती, आशीष नेगी, दिव्यांशु रावत, ऋतुराज नेगी, खुशबू शाह, हिना, राधिका, प्राची, चांदनी, शिवम, अमन, ईशान, अजय, दिलीप मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769216 Articles

Share this story