नैना देवी मंदिर के पास झील में कूदा व्यक्ति, नाव चालक ने बचाया

WhatsApp Channel Join Now
नैना देवी मंदिर के पास झील में कूदा व्यक्ति, नाव चालक ने बचाया


नैनीताल, 15 अक्टूबर (हि.स.)। मल्लीताल स्थित नैना देवी मंदिर के ठीक पीछे नैनी झील में एक व्यक्ति ने गुरुवार को छलांग लगा दी। दैवयोग से ठंडी सड़क की ओर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर नाव चालक प्रदीप कुमार की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए व्यक्ति को झील से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और व्यक्ति से पूछताछ की। पूछताछ में व्यक्ति ने बीमारी से परेशान होकर झील में कूदने की बात बताई। इसके बाद उसे समझाया गया और उसके परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया और उसे परिजनों को सोंप दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761554 Articles

Share this story