नई टिहरी में स्थापित होगा महाराजा सुदर्शन शाह मूर्ति और संग्रहालय

WhatsApp Channel Join Now
नई टिहरी में स्थापित होगा महाराजा सुदर्शन शाह मूर्ति और संग्रहालय


नई टिहरी, 04 नवंबर (हि.स.)। टिहरी रियासत की स्थापना करने वाले महाराजा सुदर्शन शाह की स्मृतियों को चिर स्थाई बनाने के लिए टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने पहल की है। जल्द ही नई टिहरी में उनकी मूर्ति और टिहरी का संग्रहालय बनाने की घोषणा की है। जिसके लिए प्रशासन को जमीन चिन्हित करने को कहा है। वहीं मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर उन्होंने संघर्ष समिति मांग पर नई टिहरी के छमुंड में जमीन चिन्हित करने को राजस्व उपनिरीक्षक को निर्देश दिए हैं।

बुधवार को यहां आयोजित पत्रकारों वार्ता में विधायक किशोर कहा महाराजा सुदर्शन शाह को टिहरी के लोगों ने भुला दिया है। जबकि टिहरी रियासत के निर्माण में उनका अमूल्य योगदान रहा। उनके कार्यकाल से पहले आतताइयों ने जो आतंक मचा रखा था उस पर उन्होंने काबू कराया। बच्चों और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को समाप्त कराया। ऐसे लोगों की नई पीढ़ी को जानकारी होनी चाहिए।

बताया कि पिछले कार्यकाल में ही उन्होंने नई टिहरी में मूर्ति लगाने और संग्रहालय निर्माण के लिए भूमि आरक्षित की थी। कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप टिहरी में मेडिकल कॉलेज बनेगा। अब संघर्ष समिति ने छमुंड में जगह का सुझाव दिया है। जिस पर तहसील प्रशासन को कार्रवाई करने को कहा है। वहीं टिहरी लेक फेस्टिवल में स्थानीय कलाकारों, स्कूली छात्रों को ही इस बार मौका देने की पैरवी की है।

उद्घाटन अथवा समापन कार्यक्रम नई टिहरी में कराने को कहा गया है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य दर्शनी रावत, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, मीडिया प्रभारी राजेंद्र डोभाल, शांति खंडूरी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story