महाराज ने किया निर्माणाधीन जमरानी बांध का निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
महाराज ने किया निर्माणाधीन जमरानी बांध का निरीक्षण


महाराज ने किया निर्माणाधीन जमरानी बांध का निरीक्षण


हल्द्वानी , 04 अक्टूबर (हि.स.)। प्रदेश के लोक निर्माण और ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने गोला नदी पर बन रही बहुउद्देशीय जमरानी बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, लोक निर्माण और ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को नैनीताल जिले में काठगोदाम से लगभग 10 किलोमीटर दूर गोला नदी (रामगंगा की सहायक नदी) पर बन रही बहुउद्देशीय जमरानी बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश देते हुए बताया कि जमरानी बांध एक बहुउद्देशीय परियोजना है जिसके निर्माण से नैनीताल, ऊधमसिंह नगर के साथ उत्तर प्रदेश के बरेली और रामपुर जिलों की लगभग 57,066 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी।

महाराज ने कहा कि 3,808 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली जमरानी बांध परियोजना से हल्द्वानी और आसपास के 10 लाख से अधिक लोगों को प्रतिवर्ष 42.70 मिलियन क्यूबिक मीटर पेयजल उपलब्ध होने के साथ-साथ सालाना 63.4 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन होगा।

जबकि इससे मानसून के दौरान बाढ़ नियंत्रण और नदी प्रवाह के नियमन में सहायता और जलाशय क्षेत्र में मत्स्य पालन और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। निरिक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री महाराज के साथ विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Share this story