सील किया गया मदरसा, ध्वस्तीकरण पर फिलहाल रोक

WhatsApp Channel Join Now


हल्द्वानी, 04 फ़रवरी (हि.स.)। हल्द्वानी के वनभुलपुरा में अवैध मदरसे एवं नमाज वाली जगह में आज होने वाली ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी गयी है।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने फिलहाल देर रात दोनों भवनों को सील कर दिया है। उन्होंने बताया मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे एवं नमाज वाली जगह से जुड़े कागजात दिखाने के लिए कल नगर निगम में लोगों से कहा गया था, लेकिन उनके द्वारा कोई कागजात नहीं दिखाया गया। देर रात न्यायालय का कोई नोटिस दिखाया गया है, जिसका परीक्षण कराया जा रहा है।

ऐसे में मामले की गंभीरता एवं लॉ एंड ऑर्डर को देखते हुए फिलहाल ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाई गई है। नोटिस को बारीकी से देखा जा रहा है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, दोनों भवन को सील करने के दौरान एसडीएम पारितोष वर्मा एवं सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट समेत नगर निगम की टीम मौजूद थी। आज बनभूलपुरा थाना अध्यक्ष नीरज भाकुनी ने मौके पर पहुंच कर वहां तैनात पीएसी के जवानों से बातचीत की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम के माध्यम से पीएसी के जवानों के रहने की उचित व्यवस्था भी की है।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767963 Articles

Share this story