लॉन्गव्यू पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

WhatsApp Channel Join Now
लॉन्गव्यू पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया


नैनीताल, 15 अक्टूबर (हि.स.)। शिक्षा नगरी के प्रतिष्ठित एलपीएस यानी लॉन्गव्यू पब्लिक स्कूल में गुरुवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड शासन के पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पांडे ने किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक संदेश दिए।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों ने गीतों की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद हरिशंकर परसाई की प्रसिद्ध कहानी पर आधारित नाटक ‘मातादीन चाँद पर’ का मंचन किया गया। इसके उपरांत पिता के त्याग को भावपूर्ण तरीके से दर्शाया गया। साथ ाही विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य प्रस्तुत किए और फैशन शो के माध्यम से अलग-अलग राज्यों की जनजातियों की वेशभूषा प्रदर्शित की। स्कूल बैंड, ‘इंडिया प्राइड अलाइव’, ‘फेस ऑफ’, ‘डांस (ईस्ट मीट्स वेस्ट)’ तथा प्री-प्राइमरी के नन्हे विद्यार्थियों द्वारा ‘द इनविजिबल थ्रेड’ नाटक की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम के अंत में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को ऑलराउंडर अवार्ड, मोस्ट पॉपुलर अवार्ड और मोस्ट रेगुलर अवार्ड प्रदान किए गए। विभिन्न हाउसों को भी अलग-अलग श्रेणियों में ट्रॉफियां दी गईं।

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विद्यार्थी जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिह्न प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन आयुष्मान पचोलिया और नैना कुंजवाल ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक सुनीता त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्या कविता सनवाल, अतिथिगण, शिक्षक, अभिभावक और विद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761595 Articles

Share this story