लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल को उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का पुरस्कार

WhatsApp Channel Join Now
लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल को उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का पुरस्कार


लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल को उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का पुरस्कार


लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल को उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का पुरस्कार


नैनीताल, 10 सितंबर (हि.स.)। शिक्षा नगरी के उत्कृष्ट विद्यालयों में शामिल लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल को ‘एजुकेशन टुडे’ के व्यापक सर्वेक्षण एवं मूल्यांकन के बाद ‘नॉर्थ इंडिया स्कूल मेरिट अवॉर्ड्स-2026’ में ‘हाई हैप्पीनेस क्वोशिएंट स्कूल्स’ श्रेणी में उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का सम्मान मिला है। यह पुरस्कार शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार, विद्यार्थियों के समग्र विकास और आनंदमय सीखने के वातावरण के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को मान्यता देता है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य भुवन त्रिपाठी ने ‘द वेस्टिन’ गुड़गांव में आयोजित ‘नॉर्थ एजुकेटर्स समिट’ एवं ‘नॉर्थ इंडिया स्कूल मेरिट अवॉर्ड्स-2026’ समारोह में यह पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि के लिए शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई देते हुए इसे पूरे लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल परिवार की सामूहिक सफलता बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और आनंदमय शिक्षा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

जौरासी में विद्यार्थियों ने लिया हिमालय संरक्षण का संकल्प

नैनीताल। राजकीय प्राथमिक विद्यालय जौरासी रामगढ़ में हिमालय बचाओ अभियान के तहत शिक्षकों और विद्यार्थियों ने हिमालय संरक्षण की शपथ ली। शिक्षक टिकेश्वर प्रसाद ने हिमालय के महत्व और उसके संरक्षण के उपायों की जानकारी दी।

इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विद्यालय एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक गीता बर्गली, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कविता और भोजन माता गंगा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story