नैनीताल पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष बिरला, बैठक में करेंगे प्रतिभाग

WhatsApp Channel Join Now
नैनीताल पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष बिरला, बैठक में करेंगे प्रतिभाग


नैनीताल, 29 अप्रैल (हि.स.)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बैठक में सहभागिता के लिए नैनीताल पहुंच गए हैं। यहां नगर के नैनी रिट्रीट होटल में उनका क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया। श्री भट्ट ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। कुमाउनी परिधानों में सजी बालिकाओं ने तिलक लगाया और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुस्तकें और फूल भेंट कियें स्वागत के उपरांत वे प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान के लिए रवाना हुए, जहां पंचायत प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जा रही है।

बताया गया है कि बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास को गति देना, पंचायतों को सशक्त बनाना तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करना है।

विचार-विमर्श के दौरान सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। साथ ही पंचायत स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा होने की संभावना है।

बैठक में सांसद अजय भट्ट सहित राज्य के कई मंत्री एवं जनप्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं, जिसके साथ उम्मीद की जा रही है कि स्थानीय मुद्दों को उच्च स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story