ताबांखाणी सुरंग में खराब पड़ी लाईटें, सुध लेने को तैयार नही जिम्मेदार

WhatsApp Channel Join Now
ताबांखाणी सुरंग में खराब पड़ी लाईटें, सुध लेने को तैयार नही जिम्मेदार


उत्तरकाशी, 17 अक्टूबर (हि.स.)। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में स्थित तांबाखानी सुरंग इन दिनों स्थानीय लोगों और चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सुरंग के भीतर रोशनी के लिए लगाई गई अधिकांश लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से इन्हें ठीक कराने की सुध नहीं ली जा रही है। ऐसे में सुरंग से गुजरने वाले लोगों को अंधेरे के बीच आवाजाही करनी पड़ रही है।

इससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है।

गंगोत्री हाईवे पर जिला मुख्यालय के पास बनी तांबाखाणी सुरंग गंगोत्री धाम की यात्रा और भारत-चीन सीमा की सामरिक सुरक्षा दोनों ही दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। जहां स्थानीय लोगों के अलावा चारधाम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में तीर्थयात्री दिन रात इस मार्ग से गुजरते हैं। लगभग 370 मीटर लंबी इस सुरंग की वर्तमान स्थिति पर नजर दौड़ाये तो सुरंग के अंदर प्रकाश के लिए दर्जनों लाइटें लगाई गई हैं, लेकिन उनमें से एक तरफ की लाईटें खराब पड़ी हैं।

वहीं कुछ लाईटें जल व कभी बुझ रही हैं। जिसके कारण सुरंग में काफी अंधेरा पसरा हुआ है। जबकि कभी -कभार तो सुरंग के अंदर पूरी ही लाइटें बंद हो जाती है। यह स्थिति गत दो माह से बनी हुई है। बाबजूद इसके बाद भी जिला प्रशासन व संबंधित विभाग सुध लेने को तैयार नही है। इससे सुरंग के अंदर पैदल सफर करने वाले लोगों को सामने से आने वाले वाहनों और सड़क पर मौजूद बाधाओं का अंदाजा लगाने में परेशानी हो रही है और आये दिन दुर्घटना की आशंका बनी है।

सीएम धामी आए तो चकाचक हुई थी सुरंग, फिर पसरा अंधेरा

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत ने कहा कि गत 07 अक्टूवर को जब प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी दौरे पर आये तो सुरंग के अंदर सभी लाईटें दुरूस्त कर दी गई। लेकिन अगले दिन ही सभी लाईटें फिर से बंद हो गई और सुरंग के अंधर अंधेरा पसरा है। इससे स्कूली छात्रों,यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को दिन में भी मुस्किल से सुंरग पार करनी पड़ रही है।

.

कमांडर बीआर राज किशोर ने कहा कि तांबाखाणी सुरंग में टपक रहे पानी, बिजली सहित अन्य मरम्म्त के लिए आगणन बनाकर भारत सरकार को भेजा है। स्वीकृत होते ही सुरंग की मरम्मत कर दी जायेगी। फिलहाल बंद पड़ी लाईटों को ठीक करने को अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। जल्द ही सुरंग के भीतर खराब पड़ी लाइटों को सही करवा दिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्द्र नौटियाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762680 Articles

Share this story