बमठी में गुलदार की दहशत बरकरार

WhatsApp Channel Join Now


पौड़ी गढ़वाल, 26 अप्रैल (हि.स.) गढ़वाल वन प्रभाग के बमठी गांव में गुलदार की दहशत बनी हुई है। गुलदार ने बीते गुरुवार को यहां एक महिला को निवाला बना दिया था। जिसके बाद क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई है। हालांकि वन विभाग व शूटर यहां तैनात है लेकिन उनको अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।

शूटरों के मुताबिक क्षेत्र के जंगलों में आग लगने से रेस्क्यू आपरेशन में समस्याएं हो रही है। वहीं, गुलदार की दहशत को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यहां के 12 स्कूलों में सोमवार व मंगलवार को अवकाश घोषित कर दिया है। वहीं रविवार को विधायक पौड़ी ने पीड़ित परिवार के परिजनों से मुलाकात कर उनका हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पौड़ी के खंड शिक्षाधिकारी मास्टर आदर्श ने बताया है कि घटना के बाद बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर संकुल चरधार के तहत आन वाले स्कूलों को दो दिन तक बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए है।

बताया कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल गिरगांव, छतकोट, प्राइमरी स्कूल क्यार्क, चरधार, छतकोट, गिरगांव, ओणी, बमठी, केसुंदर, सिरोली, सचकिलो सहित भगतराम न्यू मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल सत्यखाल में सोमवार व मंगलवार को अवकाश रहेगा। वहीं, गढ़वाल वन प्रभाग की एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में लगातार गश्त करने के साथ ही शूटर भी तैनात किए गए है।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story