विधिक सेवा प्राधिकरण ने दिव्यांग को उपलब्ध कराई व्हीलचेयर

WhatsApp Channel Join Now
विधिक सेवा प्राधिकरण ने दिव्यांग को उपलब्ध कराई व्हीलचेयर


नैनीताल, 20 जून (हि.स.)। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल ने शनिवार को जनपद के रामगढ़ विकासखंड के ग्राम दियारी तल्ला प्यूड़ा निवासी दिव्यांग व्यक्ति मोहन चंद्र को व्हीलचेयर उपलब्ध करायी। सहायता मिलने पर मोहन ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं नैनीताल के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन तथा सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पारुल थपलियाल के मार्गदर्शन में न्याय रथ के माध्यम से मोहन चंद्र पुत्र पनी राम को व्हीलचेयर प्रदान की गयी। इस अवसर पर पराविधिक स्वयंसेवक धीरज कुमार शर्मा और यशवंत कुमार भी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story