भाजपा अध्यक्ष ने विभिन्न दलों के नेताओं को दिलाई सदस्यता



-मोदी और धामी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी: महेन्द्र भट्ट

देहरादून, 19 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियों से प्रभावित होकर आज बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भटृ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के कामों से प्रभावित होकर अन्य दलों के नेता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

रविवार को बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने सभी नवांगुत लोगों का फूल माला से स्वागत करते हुए पटका पहनाकर पार्टी की औपचारिक सदस्यता दिलाई। इस दौरान महेन्द्र

उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रवादी विचारों और विकास परक राजनीति से जुड़ने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ स्तर के जमीनी कार्यकर्ता हम से लगातार संपर्क में हैं। यही वजह है कि पार्टी विधानसभा स्तर पर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी पार्टी में शामिल करने के लिए लगातार कार्यक्रम कर रही है।

पार्टी की सदस्यता लेने वालों में यूकेडी डेमोक्रेटिक पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता अनुप पंत ने कहा, हमारे लिए गर्व की बात है भाजपा की विचारधारा और नेतृत्व से जुड़ना।

स्वराज पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी रौतेला ने कहा कि हमारे अलावा अभी बड़ी संख्या में राजनैतिक व सामाजिक कार्यकर्ता पार्टी की सदस्यता लेने के इच्छुक हैं। जिन्हें प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों के बाद क्षेत्र में बड़े कार्यक्रमों के साथ शामिल किया जाएगा।

इस मौके पर जिन विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। इनमे प्रमुख रुप से दुर्गा प्रसाद,मोहन बिष्ट, जेपी ममगई, सुरेंद्र सुंद्रियाल,अशोक बिष्ट,गजेंद्र बडोला, निरंजन पंथ, किरण शर्मा,दीपा रौथान,दीपा रावत, शोभा सुंदरम,कृष्णा गहरवार,लक्ष्मी नेगी,ज्योति बुटोला,सीमा राणा,दीपा बुटोला,ममता रावत,दयावंती बिष्ट,वंदना सिंह,वृंदा सावंत,यशोदा भंडारी, पिंकी नेगी,सविता बमराडा,अंजू पैन्यूली, मंजू पैन्यूली, ममता जोशी,दर्शनी काला, दर्शनी रावत,गीता कौर,बीना नेगी,हिमानी रावत, विमला रावत, उमेश पुंडीर,राजीव तिवारी,राजीव पुरी,मनोज पुरी,गोलू भारती,अभिषेक धौंढीयाल,मनीष,हेमंत डिमरी,अतुल शर्मा,जगबीर सिंह मंसाराम पंत,कांता प्रसाद पंत, एसपी नौटियाल, अनुसूया प्रसाद डोबरियाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान,ऋषिकेश महापौर अनीता ममगांई,ऋषिकेश जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा,सुभाष बड़थ्वाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेन्द्र नेगी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/रामानुज

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story