जीआईसी गलियाखेत जेंडर इक्विटी एंबेसडर बनी लक्ष्मी

WhatsApp Channel Join Now

नई टिहरी, 22 सितंबर (हि.स.)। नत्था सिंह पोखरियाल राजकीय इंटर कॉलेज गलियाखेत में लैंगिक समानता क्लब का गठन किया। क्लब में जेंडर इक्विटी एंबेसडर के रूप में लक्ष्मी, आदित्य, गौरी, रोहित, नंदिनी और दिव्यांशु को कक्षा 6 से 8 तक के समूह की जिम्मेदारी दी गई। जबकि रिया, नैतिक सिंह, दीपिका, प्रवेश सिंह, साधना, सूरज सिंह, रंजीता और मोहित सिंह कक्षा 9 से 12 तक के समूह का सदस्य बनाया गया है। प्रधानाचार्य दिवाकर प्रसाद पैन्यूली, नोडल प्रभारी मनोहर लाल, विनोद सेमवाल ने छात्र-छात्राओं को लैंगिक समानता की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सम्मान, समान अवसर और सहयोगपूर्ण वातावरण प्रत्येक छात्र का अधिकार है। कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों में समानता, संवेदनशीलता, न्याय की भावना विकसित करना है। कहा कि विद्यालय ओर शिक्षका दायित्व प्रत्येक छात्र में उसकी प्रतिभा, योग्यता और पहचान को विकसित करने के लिए समान अवसर उपलब्ध करना है।

उन्होंने छात्रों से लैंगिक भेदभाव से दूर रखकर एक दूसरे सम्मान और सहयोग कर आगे बढ़ने को कहा। इस मौके पर शिव कुमार, दीपक चौहान, प्रवेश कुमार, अरविंद कुमार, विनोद सेमवाल, शिवानी जोशी, सचिन राणा, अमित व्यास, महादेव खंडरी आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story