दूरस्थ गंगी गांव में माेबाइल नेटवर्क न हाेने से ग्रामीण परेशान

WhatsApp Channel Join Now
दूरस्थ गंगी गांव में माेबाइल नेटवर्क न हाेने से ग्रामीण परेशान


नई टिहरी, 14 सितंबर (हि.स.)। डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में पुनर्वास, प्रतिकर भुगतान, दैवीय आपदा, सड़क, पेयजल संबंधित 41 शिकायतें दर्ज हुईं। अधिकांश समस्याएं उन्होंने मौके पर हल कीं। सोमवार को गंगी गांव की प्रधान अंगूरा देवी ने गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्याएं उठाई। उन्होंने नेटवर्क के अभाव में वीबी-जी राम जी योजना में ऑफलाइन हाजिरी की मांग की।

साथ ही गंगी गांव की दूरस्थ तोक देखुरी एवं कल्याणी तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग भी रखी। व्यापार मंडल बौराड़ी के पदाधिकारियों ने कवर्ड और फर्नीचर मार्केट में एबीडी द्वारा किए गए रेनोवेशन कार्य के डेढ़ माह के शेष भुगतान, मार्केट में शौचालय को सुचारू कराने की मांग रखी। ग्राम कोट निवासी रोशनी देवी ने आर्थिक सहायता की मांग की। ग्राम मंज्यूड़ के विजेंद्र सिंह ने अपनी भूमि पर अवैध रूप से टीन की झोपड़ी बनाए जाने की शिकायत पर एसडीएम को जांच के निर्देशदिए। जल संस्थान चंबा में कार्यरत अस्थायी फिटर कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने वेतन वृद्धि की मांग रखी। इस अवसर पर सीडीओ वरुणा अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष टिहरी मोहन सिंह रावत, सीएमओ डॉ राम प्रकाश, पीडी डीआरडीए ज्योति, डीडीओ मोहम्मद असलम, एसडीएम कमलेश मेहता, डीएचओ पंकज पटवाल आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story