कूटा ने सांसद के समक्ष उठाईं प्राध्यापकों की समस्याएं

WhatsApp Channel Join Now
कूटा ने सांसद के समक्ष उठाईं प्राध्यापकों की समस्याएं


नैनीताल, 24 अक्टूबर (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने शनिवार को राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य से मुलाकात कर उन्हें शॉल ओढ़ाकर तथा भगवद्गीता भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान उन्होंने नैनीताल की यातायात व्यवस्था, नगर की भार वहन क्षमता, रोपवे, कैंची धाम व अल्मोड़ा के लिए वैकल्पिक मार्ग सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की।

प्रो. तिवारी ने सीआरएसटी चुंगी रोड और पॉलीटेक्निक चुंगी मार्ग को दुरुस्त कराने, सात नंबर क्षेत्र में भूस्खलन की समस्या पर कार्रवाई करने तथा संविदा प्राध्यापकों को यूजीसी के नियमानुसार वेतन देने की मांगें भी उठायीं। उन्होंने 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके संविदा प्राध्यापकों के नियमितीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था लागू करने का अनुरोध भी किया। इस संबंध में उन्होंने सांसद को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766185 Articles

Share this story