कूटा ने कुलपति से शिक्षकों की लंबित पदोन्नति और वेतनमान संबंधी मांगें उठाईं

WhatsApp Channel Join Now
कूटा ने कुलपति से शिक्षकों की लंबित पदोन्नति और वेतनमान संबंधी मांगें उठाईं


नैनीताल, 21 अक्टूबर (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के शिष्टमंडल ने बुधवार को कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट से मुलाकात कर उनसे लंबित पदोन्नतियों की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने, 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके प्रोफेसरों को 15वां वेतनमान देने तथा एरियर का भुगतान जल्द कराने का आग्रह किया। शिष्टमंडल ने कहा कि 15वां वेतनमान केंद्रीय विश्वविद्यालयों और लखनऊ विश्वविद्यालय में भी दिया जा चुका है।

शिष्टमंडल ने पदोन्नति के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियमों को ही मान्य रखने और उनमें किए गए संशोधनों को वापस लेने की मांग भी रखी। इसके साथ ही सेवाकाल के दौरान पीएचडी पूरी करने वाले शिक्षकों को वेतनवृद्धि का लाभ देने का आग्रह किया।

इस दौरान कुलपति का शॉल ओढ़ाकर, प्रतीक चिह्न और बिलोबा का पौधा भेंट कर अभिनंदन भी किया। कूटा के शिष्टमंडल में अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. सोहेल जावेद और डॉ. शिवांगी सहित अन्य शिक्षक भी शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764437 Articles

Share this story