कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक की 50वीं शाखा का लोहाघाट में हुआ शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक की 50वीं शाखा का लोहाघाट में हुआ शुभारंभ


नैनीताल, 24 मार्च (हि.स.)। उत्तराखंड के अपने दि कूर्माचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड की 50वीं शाखा का शुभारंभ मंगलवार को चम्पावत जनपद के लोहाघाट स्थित डाक बंगला रोड में किया गया। बैंक के नैनीताल मुख्यालय से जानकारी देते हुए बैंक के पीआरओ अर्जुन नेगी ने बताया कि बैंक की 50वीं शाखा का शुभारंभ लोहाघाट के नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद लाल वर्मा तथा बैंक के अध्यक्ष विनय साह ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष विनय साह ने लोहाघाट के नागरिकों का समारोह में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं सचिव संजय साह ने बताया कि बैंक अपने ग्राहकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा यूपीआई आधारित बैंकिंग सेवाओं को विस्तार देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बैंक चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक 4500 करोड़ रुपये से अधिक का व्यवसाय प्राप्त कर लेगा। इस अवसर पर बैंक के संचालक पीताम्बर पंत एवं केशर सिंह मेहरा सहित बैंक के प्रबंधक दीपक बोहरा, दिनेश जोशी, राजेंद्र मेहरा तथा पवन साह आदि भी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story