कुम्हार संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने सचिन गुप्ता, माटी कला संरक्षण पर रहेगा जोर

WhatsApp Channel Join Now
कुम्हार संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने सचिन गुप्ता, माटी कला संरक्षण पर रहेगा जोर


देहरादून, 12 जुलाई (हि.स.)। कुम्हार समाज की समस्याओं के समाधान और पारंपरिक माटी कला के संरक्षण के उद्देश्य से गठित कुम्हार संघर्ष समिति, देहरादून का अध्यक्ष नगर निगम के पूर्व पार्षद सचिन गुप्ता को सर्वसम्मति से चुना गया।

रविवार को चकराता रोड स्थित शिव-पार्वती मंदिर, कुम्हार मंडी में आयोजित विशेष बैठक में कुम्हार समाज के लोगों ने समिति के गठन का निर्णय लिया। बैठक में अध्यक्ष पद के लिए सचिन गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की।

अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद सचिन गुप्ता ने कहा कि वह कुम्हार समाज से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सभी को साथ लेकर पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे तथा प्राचीन माटी कला के संरक्षण और संवर्धन के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में विनोद कुमार प्रजापति, छोटेलाल प्रजापति, गंगा शरण प्रजापति, वैभव कुमार प्रजापति, राकेश कुमार प्रजापति, कुसुम प्रजापति, उदल राम प्रजापति, बबलू प्रजापति, लाल बहादुर प्रजापति, आनंद कुमार प्रजापति, बांकेलाल प्रजापति, दिनेश प्रजापति, लल्लूराम प्रजापति, गौरव प्रजापति, मनीष कुमार प्रजापति, मीनाक्षी प्रजापति, पवन कुमार, मयंक प्रजापति, रमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

----

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story