खीर गंगा नदी से 49 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद
Aug 8, 2026, 12:56 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
बागेश्वर, 08 अगस्त (हि.स.)। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट में शनिवार को एसडीआरएफ ने खीर गंगा नदी से 49 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, थाना कपकोट से सुबह सूचना मिली कि खीर गंगा नदी में एक व्यक्ति का शव दिखाई दे रहा है। सूचना पर पोस्ट कपकोट से उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम ने ब्लॉक कपकोट के समीप खीर गंगा नदी के किनारे से तारा सिंह पुत्र मोहन सिंह, निवासी जालेख का शव बरामद किया। टीम ने शव को नदी से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया और आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

