कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में भाेजन की गुणवत्ता पर प्रमुख हुए नाराज

WhatsApp Channel Join Now

नई टिहरी, 16 अगस्त (हि.स.)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय प्रतापनगर में छात्राओं को दिए जाने वाले भोजन की मात्रा और गुणवत्ता को लेकर मिली रही शिकायतों पर ब्लॉक प्रमुख मनीषा पंवार ने विद्यालय का निरीक्षण कर किया। उन्होंने भोजन व्यवस्था में अनियमितताओं पर कड़ी नाराजगी जताई। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि विद्यालय में करीब दो माह से छात्राओं को पनीर, अंडा, काजू, किशमिश पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत मिली है।

छात्राओं को निर्धारित मात्रा के अनुरूप भोजन नहीं दिए जाने की भी बात सामने आई है। छात्राओं को गुणवत्तापरक और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने को कहा। मामले की जानकारी ब्लॉक प्रमुख ने एसडीएम मंजू राजपूत को दी। एसडीएम ने तत्काल तहसीलदार डॉ. प्रदीप सिंह कंडारी को विद्यालय भेजकर जांच कराई। तहसीलदार ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बताया छात्राओं के बयान के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी। उन्होंने नवनियुक्त वार्डन को विद्यालय की व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने को कहा। ब्लॉक प्रमुख पंवार ने बीते तीन माह के भोजन संबंधी बिलों और अभिलेखों की जांच कराने को भी कहा।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story