कांवड मेला : त्रिवेणी घाट, बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर बम स्क्वाड का सर्च अभियान

WhatsApp Channel Join Now
कांवड मेला : त्रिवेणी घाट, बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर बम स्क्वाड का सर्च अभियान


देहरादून, 06 अगस्त (हि.स.)। सुरक्षा के दृष्टिगत ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट परिसर, बस अड्डा परिसर, रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजार एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बम डिस्पोजल स्क्वाड देहरादून ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने लाेगाें से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर तत्काल सूचना पुलिस कंट्रोल रूम अथवा निकटतम चौकी दें।

देहरादून पुलिस ने कांवड़ मेला क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्धों की धरपकड़ एव उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई किये जाने के लिए सभी अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस के बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट स्थित आरती परिसर, नाव घाट, आस्था पथ एवं बस अड्डा ऋषिकेश परिसर की दुकानों, बसों व ट्रॉजिट कैंप, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर सघनता से चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान लोगों के साथ बातचीत करते हुए उन्हें सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर तत्काल इसकी सूचना निकटतम पुलिस चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम को देने के लिए जागरूक किया गया।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story