मन की बात में पौड़ी लगातार तीसरी बार प्रदेश में अव्वल

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 30 सितंबर (हि.स.)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण में पौड़ी जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी बूथों पर शत-प्रतिशत सहभागिता दर्ज की गई। भाजपा के अनुसार इस उपलब्धि के साथ पौड़ी ने लगातार तीसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने उपलब्धि पर मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सामूहिक प्रयास से यह सफलता मिली है। उन्होंने ‘मन की बात’ को प्रधानमंत्री के विचारों और जनकल्याणकारी संदेशों को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम बताया।

रावत ने प्रदेश मंत्री एवं ‘मन की बात’ के प्रदेश संयोजक तथा जिला प्रभारी नलिन भट्ट के मार्गदर्शन के लिए भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि लगातार तीसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान मिलना संगठन के कार्यकर्ताओं के सामूहिक परिश्रम का परिणाम है।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story