कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन का सीएम धामी ने किया शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन का सीएम धामी ने किया शुभारंभ


कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन का सीएम धामी ने किया शुभारंभ


हल्द्वानी , 15 नवंबर (हि.स.)। कालाढूंगी स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में रविवार को भाजपा की ओर से नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय लोगों ने भागीदारी की।कार्यक्रम में भाजपा की सह प्रभारी एवं सांसद बांसुरी स्वराज भी शामिल हुईं। इसके अलावा नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा सहित भाजपा के कई नेता और विधायक मौजूद रहे।सम्मेलन के दौरान महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तीकरण से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज और प्रदेश के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के माध्यम से महिला शक्ति के योगदान और उनकी उपलब्धियों को सामने लाने का प्रयास किया गया।सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। आयोजन स्थल पर महिलाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777344 Articles

Share this story