कालाढूंगी के बिठौरिया मंडल में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

WhatsApp Channel Join Now
कालाढूंगी के बिठौरिया मंडल में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम


कालाढूंगी के बिठौरिया मंडल में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम


हल्द्वानी , 05 अक्टूबर (हि.स.)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कालाढूंगी विधानसभा के बिठौरिया मंडल स्थित आंगनबाड़ी केंद्र बिष्ट धड़ा में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने शिरकत की

कार्यक्रम के दौरान भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके निरंतर समर्पण, सेवाभाव और समाज निर्माण में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका के लिए आभार व्यक्त किया गया। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और जनहितकारी पहलों की जानकारी उपस्थित लोगों के साथ साझा की गई।

कार्यक्रम में श्री भट्ट ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि संस्कारवान, स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कंचन उप्रेती, पार्षद दीपक बिष्ट सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Share this story