कैंची धाम के पास खाई में गिरी पिकअप, तीन लोग घायल

WhatsApp Channel Join Now
कैंची धाम के पास खाई में गिरी पिकअप, तीन लोग घायल


देहरादून, 06 अक्टूबर (हि.स.)। नैनीताल स्थित कैंची धाम के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल से एसडीआरएफ पोस्ट खैरना को कैंचीधाम के पास पिकअप वाहन के खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम के पहुंचने से पूर्व स्थानीय लोगों ने वाहन में सवार तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाल लिया था। इसके बाद तीनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन लालकुआं से दूध लेकर जा रहा था, जो रात्रि लगभग 02:00 बजे कैंचीधाम के पास खाई में गिर गया था। घायलों के नाम अंकित सिंह (33), बॉबी व मोहम्मद साकिब (10) है।------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story