कबड्डी: राजन क्लब लक्सर और उत्तराखंड कबड्डी अकादमी विकासनगर विजेता

WhatsApp Channel Join Now
कबड्डी: राजन क्लब लक्सर और उत्तराखंड कबड्डी अकादमी विकासनगर विजेता


कबड्डी: राजन क्लब लक्सर और उत्तराखंड कबड्डी अकादमी विकासनगर विजेता


नई टिहरी, 18 अक्टूबर (हि.स.)। 50वें कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की खेल प्रतियोगिताओं में कबड्डी और मैराथन में खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। पुरुष वर्ग की कबड्डी में राजन क्लब लक्सर और बालिका वर्ग में उत्तराखंड कबड्डी अकादमी विकासनगर ने खिताब अपने नाम किया। मैराथन की महिला स्पर्धा में देहरादून की तनुश्री चौहान और पुरुष वर्ग में मुकेश ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

मेला खेल समिति के अध्यक्ष साकेत बिजल्वाण की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिताओं में कबड्डी के दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। पुरुष वर्ग में राजन क्लब लक्सर ने खिताब जीतकर 21 हजार रुपये का पुरस्कार हासिल किया, जबकि बेल्डा रुड़की की टीम उपविजेता रही। उसे 15 हजार रुपये दिए गए। बालिका वर्ग में उत्तराखंड कबड्डी अकादमी विकासनगर ने विजेता बनकर 21 हजार रुपये जीते। पिथौरागढ़ की टीम दूसरे स्थान पर रही और उसे 15 हजार रुपये का पुरस्कार मिला।

महिला मैराथन में निरंजनपुर देहरादून की तनुश्री चौहान ने पहला स्थान हासिल किया। उन्हें 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। ऋषिकेश के गुमानीवाला की भागीरथी दूसरे स्थान पर रहीं और उन्हें आठ हजार रुपये मिले। पौड़ी की अन्नु कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल कर पांच हजार रुपये का पुरस्कार जीता। पुरुष मैराथन में मुकेश ने पहला स्थान हासिल कर 21 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। रोहित राजगुरु दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें 15 हजार रुपये मिले। सतीश रौथाण ने तीसरा स्थान हासिल कर 10 हजार रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया। स्वासथ्य मंत्री उनियाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं।

उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को चेक और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

फोटो-18एंटीएच03-04

नरेंद्रनगर के कुंजापुरी मेले में कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762985 Articles

Share this story