मलबा आने से अवरुद हु्आ ज्योर्तिमठ-मलारी मार्ग पर यातायात बहाल

WhatsApp Channel Join Now
मलबा आने से अवरुद हु्आ ज्योर्तिमठ-मलारी मार्ग पर यातायात बहाल


चमोली, 10 मई (हि.स.)। ज्योर्तिमठ-मलारी मोटर मार्ग पर ढाक के समीप सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान पहाड़ी से मलबा आने के कारण यातायात कुछ घंटों के लिए बाधित रहा। प्रशासन और संबंधित निर्माण एजेंसी ने त्वरित कार्रवाई कर मार्ग को ठीक का पुनः यातायात के लिए खाेल दिया गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्द किशोर जोशी ने रविवार काे बताया कि मलारी मोटर मार्ग पर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी सड़क चौड़ीकरण का कार्य कर रही है। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित एजेंसी की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने यात्रियों से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story