उत्तराखंड: अब तक 104 वनाग्नि की घटनाएं, 164 हेक्टेयर वन क्षेत्र जला

WhatsApp Channel Join Now


देहरादून, 19 मार्च (हि.स.)। मौसम शुष्क होने के बाद फायर सीजन में जंगल सुलग रहे हैं। अब तक प्रदेश में कुल 104 वनाग्नि की घटनाएं दर्ज की गईं हैं। इसमें कुल 164 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। पिछले 12 घंटे में गढ़वाल मंडल के एक जंगलों में वनाग्नि हुई है।

मुख्य वन संरक्षक, वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन उत्तराखंड निशांत वर्मा ने बताया कि उत्तराखंड में 1 नवंबर 2022 से 19 मार्च (रविवार) शाम चार बजे तक अब तक कुल 104 वनाग्नि की घटनाएं रिपोर्ट की जा चुकी हैं। पिछले 12 घंटे में गढ़वाल के एक आरक्षित वन में जंगल में आग लगी, जिसमें 0.5 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। इनमें से गढ़वाल में 53 और कुमाऊं में 38 व अन्य 13 वनाग्नि की घटनाएं घटी है। वनाग्नि की घटनाओं में कुल 164.95 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जबकि 5 लाख 77 हजार 121 रुपये का आर्थिक नुकसान का आकलन किया गया है। वनाग्नि की घटना में कुमाऊं के एक व्यक्ति घायल हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Share this story