पहाड़ों में स्थापित हो सकते हैं रोजगारपरक शैक्षणिक संस्थानः धनाई

WhatsApp Channel Join Now
पहाड़ों में स्थापित हो सकते हैं रोजगारपरक शैक्षणिक संस्थानः धनाई


नई टिहरी, 21 सितंबर (हि.स.)। युवा संवाद कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा नेता दिनेश धनाई ने कहा कि जेन-जी को नौकरी और रोजगार चाहिए। इसके लिए प्रदेश सरकार पूरी पैरवी कर रही है। कहा कि युवाओं के भविष्य और रोजगार के लिए उनका लक्ष्य पहले से ही स्पष्ट रहा है।

चंबा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री धनाई ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हम क्या ठोस कदम उठा सकते हैं। इस पर मिलकर विचार करने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से सुझाव मांग और उनके विचार भी जाने। अधिकांश युवाओं ने खेल विश्वविद्यालय खोलने, खेल मैदान बनाने पर जोर दिया। वहीं नए अवसरों के लिए भी सिस्टम तैयार करने को कहा। धनाई ने कहा कि युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास करने होंगे।

पहाड़ो में उद्योग लगाने के लिए कच्चा माल तो उपलब्ध नहीं करा सकते हैं, लेकिन शैक्षणिक संस्थान बना सकते हैं। नए-नए रोजगारपरक शैक्षणिक संस्थान पहाड़ो में स्थापित कर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार दे सकते हैं। पलायन रोकने में भी यह कारगर साबित होगा।

अपने कार्यकाल में यहां नर्सिंग कालेज, होटल मैनेजमेंट, पालीटेक्निक, आईटीआई, साहसिक खेल एकेडेमी, संगीत महाविद्यालय जैसे संस्थान खुलवाए। अफसोस जताया कि इसके आगे कोई पैरवी नहीं हुई। इस मौके पर गौरव गुर्साइं, धनवीर पुरसोड़ा, अनुज डबराल, नवनीत रावत, अमन सजवाण, शुशांत उनियाल, प्रवीन भंडारी, भानु प्रताप, बृजेश बहुगुणा, अंकित बहुगुणा, प्रवीन मखलोगा, संदीप पंवार, राहुल डोटियाल, कुलदीप नेगी, दीपक सजवाण, आशीष कोठियाल, देवेंद्र कोठारी, विनोद पुंडीर, योगेश थपलियाल, अरविंद कोठारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story