जीतू बगड़वाल और ढोल संस्कृतिक नाटिका रही आकर्षण का केंद्र

WhatsApp Channel Join Now
जीतू बगड़वाल और ढोल संस्कृतिक नाटिका रही आकर्षण का केंद्र


जीतू बगड़वाल और ढोल संस्कृतिक नाटिका रही आकर्षण का केंद्र


नई टिहरी, 11 अक्टूबर (हि.स.)। सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान जीतू बगड़वाल संगीत नाटिका, ढोल-दमाऊ संस्कृति और आरवी का सपना नाटिका आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया गया। सीनियर वर्ग में रेड हाउस, जूनियर में ग्रीन और प्राथमिक वर्ग में रेड हाउस विजेता बना।

रविवार को सेंट एंथोनी स्कूल के वार्षिकोत्सव का जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बृजेश डोभाल, टीएचडीसी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज की डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. रमना त्रिपाठी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सेंट एंथोनी छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा देने के साथ, खेलकूद के साथ अन्य गतिविधियों में आगे बढ़ने का काम रहा है।

आज विद्यालय के कई छात्र सरकारी और निजी क्षेत्रों में उच्चे पदों पर कार्यरत हैं। विद्यालय निदेशक गौतम बिष्ट ने कहा कि 23वें वार्षिकोत्सव को उड़ान नाम दिया है। ताकि छात्र बड़ी उड़ान पारकर देश, प्रदेश और टिहरी का नाम रोशन कर सके। लक्ष्य हासिल करने के लिए छात्रों को मोबाइल और नशे से दूरी बनानी होगी।

बताया वार्षिकोत्सव में टिहरी और देश के बड़े-बड़े लोगों की कामयाबी की प्रदर्शनी लगाई है, जिन्होंने लक्ष्य हासिल कर अपनी उड़ान को पूरा किया है। बच्चों को उसने सीख लेने की जरूरत है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल सेमल्टी ने कार्यक्रम में विद्यालय की वार्षिक शैक्षणिक रिपोर्ट पढ़ी। छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमांऊनी, जौनसारी, हिमाचली, हिंदी, पंजाबी, देशभक्ति के गीत, नशा मुक्त नाटक की मनमोहक प्रस्तुति दी।

विद्यालय की ओर से बोर्ड परीक्षा, खूलकूद आदि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, एसएमसी अध्यक्ष सुशील तिवाड़ी, पूर्व अध्यक्ष मुकेश रतूड़ी, मनोज नेगी, जयवीर रांगड़, अवंतिका भंडारी, मान सिंह बिष्ट, दाताराम जुयाल, चंदन सिंह रावत, सुंदर सिंह रावत, वीरेंद्र मल्ल, देवेंद्र चमियाल, राजेंद्र चौहान, लक्ष्मी बिष्ट, अनुराधा बधानी, प्रवीन रावत, जगदीश झल्डियाल, अजय शाह, रविंद्र चौहान, मीनाक्षी आनंद आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story