जिलाधिकारी ने जगतपुर गौलापार में की धान कटाई की शुरूआत

WhatsApp Channel Join Now
जिलाधिकारी ने जगतपुर गौलापार में की धान कटाई की शुरूआत


हल्द्वानी , 27 अक्टूबर (हि.स.)।जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मंगलवार को जगतपुर गौलापार क्षेत्र का भ्रमण कर खेत में पहुंचकर धान कटाई की शुरुआत की और किसानों से सीधा संवाद किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि किसान हमारे देश की रीढ़ हैं। किसानों के अथकल परिश्रम से ही देश के हर नागरिक के लिए अन्न की व्यवस्था सुनिश्चित होती है उन्होंने कहा कि वर्तमान में शरद ऋतु में धान कटाई का कार्य पूरे जोरों पर चल रहा है। खेतों में किसानों की मेहनत और खुशहाली देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने कामना की कि हमारे अन्नदाता किसान सदैव समृद्ध और खुशहाल जीवन जिएं।

जिलाधिकारी रयाल ने इस दौरान किसानों से उनकी फसल, उपज, समर्थन मूल्य और कृषि से संबंधित समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली और अधिकारियों को किसानों की हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए।

इस दौरान नायब तहसीलदार कुंदन पुरी, कानूनगो रमेश चंद, सांख्यिकी निरीक्षक एम एस डागी, राजस्व उपनिरीक्षक संजय तिवारी, नैंसी राणा, खेत स्वामी, व ग्राम प्रधान, एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767707 Articles

Share this story