एसडीएम ने स्कूलों विद्युत विभाग प्राथमिक चिकित्सालय समेत कई जगहों में की छापेमारी
हल्द्वानी , 06 मई (हि.स.)। डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर आज बुधवार को एसडीएम लालकुआ रेखा कोहली ने कई विद्यालयों,आंगनबाड़ी केंद्र,नगर, पंचायत लालकुआं, विद्युत विभाग, प्राथमिक चिकित्सालय लाल कुआं का औचक निरीक्षण किया।
स्कूलों में शिक्षक एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति एमडीएम की स्थिति एवं अन्य संसाधनों की स्थिति जिसमें विद्युत ,पानी, शौचालय ,एमडीएम किचन की स्थिति का एवं उनके द्वारा उपलब्ध कराई जा रही भोजन सामग्री रोस्टर के अनुसार एवं मेनू के अनुसार प्रदान की जा रही है अथवा नहीं उनका निरीक्षण किया गया एवं छात्र-छात्राओं से भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई इसके अतिरिक्त उपस्थित पंजिका एवं एमडीएम रजिस्टर का निरीक्षण किया गया।
विद्यालय में निर्माण अधीन भवन का निरीक्षण किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र में कुक्ड फूड प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत दी जारी सुविधाओं का निरीक्षण किया गया आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण आहार वितरण टीकाकरण की स्थिति कुपोषित बच्चों का प्रकार कुपोषण की स्थिति एवं उन्हें उपलब्ध कराई जा रही भोजन सामग्री एवं अन्य पौष्टिक वस्तुएं जिनका उनका विस्तृत रूप से निरीक्षण किया गया इसके अतिरिक्त , नगर पंचायत लाल कुआं का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान स्वच्छता आगामी मानसून सीजन के दौरान नदियों की सफाई की स्थिति एव रेन बसेरों की स्थिति के बारे मेंभी जानकारी प्राप्त की गई।
नदी एवं नालों की साफ सफाई के केबारे में निर्देश दिए गए एवं दैवीय आपदा मद एवं खनन से दी जारी धनराशि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। विद्युत विभाग के ऑफिस का औचक निरीक्षण केंद्र वहां पर उपस्थित लोगों से पूछताछ की गई। रोस्टर पंजिका एवं शिकायत पंजीका का निरीक्षण किया गया ।
इस प्रकार लाल कुआंतहसील अंतर्गत कुल दो आंगनबाड़ी केंद्र का आठ प्राइमरी और जूनियर, इंटर कॉलेज का एवं एक विद्युत गृह एक प्राथमिक चिकित्सालय नगर पंचायत लाल कुआं का निरीक्षण किया गया,इसके अतिरिक्त लाल कुआं.नगर पंचायत को आगामी मानसून सीजन से पूर्व उचित रंग रोगन साफ सफाई करने के निर्देश दिए, विद्युत विभाग को कहीं भी घरों के ऊपर एवं सड़कों के ऊपर तार झूलते हुए नहीं दिखाई दे। इस हेतु मानसून सीजन से पूर्व ही समस्त कार्रवाई करने की निर्देश दिए गए।
हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

