जनगणना की तैयारियां तेज कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू

WhatsApp Channel Join Now

हल्द्वानी , 27 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय जनगणना कार्यक्रम को लेकर हल्द्वानी में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में 27 अक्टूबर से कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में 29 अक्टूबर तक कर्मचारियों को जनगणना से संबंधित कार्यों की जानकारी और प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जनगणना के चार्ज अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे उपजिलाधिकारी हल्द्वानी ने बताया कि कार्मिकों का प्रशिक्षण दो चरणों में पूरा कराया जाएगा, ताकि जनगणना कार्य को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। उन्होंने बताया कि जनगणना का शुभारंभ 15 दिसंबर से किए जाने की जानकारी दी गई है।

इसके साथ ही लोगों को स्वयं जनगणना से जुड़ी जानकारी दर्ज करने का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद संबंधित कार्मिक जनगणना की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767707 Articles

Share this story