समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरूरी : मंत्री जोशी

WhatsApp Channel Join Now


समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरूरी : मंत्री जोशी


देहरादून, 05 मार्च (हि.स.)। कृषि मंत्री ने कहा कि समाज और प्रदेश के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरूरी है। धामी सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कृत संकप्लित होकर कार्य कर रही है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को डाकरा स्थित बद्रीविशाल वेंडिग प्वाइंट में शहीद दुर्गामल्ल मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया की अध्यक्षता में आयोजित होली मिलन समारोह और अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला यह बातें कहीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मंत्री जोशी ने कहा कि आज बेटियों के बचाने की आवश्यकता है। बेटियों को बढ़ाने की आवश्यकता है। मातृशक्ति का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है। नारी को हमारे शास्त्रों में देवतुल्य स्थान मिला है। इसलिए कहा गया है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता यानी जहां नारियों की पूजा होती है, वहां देवताओं का वास होता है। धामी सरकार इस ध्येय का साथ प्रदेश में कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियों ने हर क्षेत्र में नाम रोशन किया है। आज कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहां महिलाएं शीर्ष स्थान पर न हों। महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए योजनाएं शुरू की गई है। मंत्री ने कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार निरंतर महिला सशक्तीकरण और उनके कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस दौरान कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियां भी दी गई।

इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इन महिलाओं को किया गया सम्मानित-

सीता देवी,मधुबाला गुप्ता, सुंदरी देवी थापा,राजकुमारी देवी, दीक्षा सिंह, सीमा खन्ना, डॉ. बबीता सहोत्रा,कु. सोनाली थापा, निशा अशोक श्रेष्ठा, संगीता ओझा, कु. अंजलि नगरकोटी,कु. संजीवनी रावत, स्वाति, अनिता शर्मा, निशा,काजल, शिवानी गुरुंग आदि लोगों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, महिला मोर्चा मंत्री कमली भट्ट, निर्मला जोशी, गोरखाली सुधार सभा अध्यक्ष पदम थापा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महामंत्री प्रभा शाह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निर्मला थापा, उपाध्यक्ष बबिता, संध्या थापा, विष्णु गुप्ता, सुरेंद्र राणा आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Share this story