नैनीताल में 22 होम स्टे इकाइयों का निरीक्षण, चार पर जुर्माना, चार को नोटिस

WhatsApp Channel Join Now
नैनीताल में 22 होम स्टे इकाइयों का निरीक्षण, चार पर जुर्माना, चार को नोटिस


नैनीताल, 20 अगस्त (हि.स.)। नैनीताल जनपद में अनियमितताओं के साथ चल रहे होम स्टे पर प्रशासनिक कार्रवाई जारी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने गुरुवार को जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य के नेतृत्व में जनपद में 22 होम स्टे इकाइयों का भौतिक निरीक्षण कर बिना पंजीकरण के संचालित हो रही चार इकाइयों पर प्रति इकाई 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया, जबकि नियमावली के प्रावधानों के उल्लंघन पर चार इकाइयों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनियमितता मिलने पर आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

निरीक्षण में हिमनन्दी होम स्टे, एसके होम स्टे, लेक पैराडाइज होम स्टे और ग्रीन होम होम स्टे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जबकि बिना पंजीकरण संचालित पाए जाने पर मीजो हाउस, बारबन होम स्टे, अरोहा स्टेज और दि लेक हाउस पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। वहीं टाउन हिल होम स्टे, दि पैरीविन्कल होम स्टे, लेक व्यू होम स्टे, भुवन गिरी होम स्टे, किरण होम स्टे और बुद्धि सरन होम स्टे नियमों के अनुरूप संचालित पाए गए, जबकि आठ इकाइयां निरीक्षण के दौरान बंद मिलीं। पर्यटन विभाग ने बताया कि जनपद में होम स्टे इकाइयों का नियमित भौतिक निरीक्षण जारी रहेगा और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story