अपात्र राशन कार्ड धारकों की होगी जांच सरेंडर नहीं किया,तो होगी कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now

उत्तरकाशी, 26 फ़रवरी (हि.स.)। जिले भर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अपात्र परिवारों की जांच शुरू हो गई है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशानुसार, अपात्र राशन कार्ड धारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपात्रता की श्रेणी में आने के बाद भी सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे राशन कार्ड धारकों के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग कानूनी कार्रवाई करेगा। ऐसे अपात्र उपभोक्ताओं को स्वेच्छा से राशन कार्ड विभाग को सुपुर्द करने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही पूर्ति विभाग ने राशन कार्डों की जांच शुरू कर दी है।

यदि कोई व्यक्ति के परिवार की आय तीनों योजनाओं से अधिक है। तो उसे राशन कार्ड की पात्रता में शामिल नहीं किया जाएगा।

बताया ब्लाक स्तर पर जो राशन कार्ड धारक खुद को अपात्र मानते हैं। उनको ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को राशन कार्ड सुपुर्द करना होगा। यदि कोई अपात्र अपना राशन कार्ड 9 मार्च 2026 तक निकटतम राजकीय अन्न भण्डार, ग्राम पंचायत कार्यालय या जिला पूर्ति कार्यालय में सरेंडर नहीं करेगा तो उनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही होगी , जिसमें बाजार मूल्य की दर से वसूली और मुकदमा दर्ज करना शामिल है।

हिन्दुस्थान समाचार / चिरंजीव सेमवाल

Share this story