भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जुटने का किया आह्वान

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 27 जून (हि.स.)। भाजपा जिला कार्यालय पौड़ी में अनुसूचित जाति मोर्चा की परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने व अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।

शनिवार को आयोजित बैठक में जिला कार्यकारिणी एवं मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियो एवं सदस्यों के साथ प्रदेश से आए हुए प्रभारी मित्रपाल व सह प्रभारी आलोक कुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कार्यकर्त्ताओं को तैयारी करने व बूथ स्तर तक सरकार की योजनाओ को पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में विधायक राजकुमार पोरी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद टम्टा, जिला महामंत्री भक्ति शाह, ब्लाक प्रमुख कल्जीखाल गीता देवी, जिला पंचायत सदस्य डोभ श्रीकोट अनुज कुमार, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद टम्टा, नगर मंडल अध्यक्ष सुमन देवी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संजय चंद्रा, रमेश चंद्र, पूनम टम्टा, दयाल कोली, आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story