सात दिवसीय सहकारिता मेले का विधायक ने किया शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
सात दिवसीय सहकारिता मेले का विधायक ने किया शुभारंभ


हरिद्वार, 2 दिसंबर (हि.स.)। ऋषिकुल मैदान पर सात दिवसीय सहकारिता मेले का शुभारंभ हरिद्वार नगर विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री काैशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार सहकारिता से समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ रही है। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। बहुउद्देश्य प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां अब बचत करने एवं ऋण देने तक सीमित न रहकर डिजिटल हो गई है।

रानीपुर के विधायक आदेश चौहान ने कहा कि पशुपालन, मछली पालन, फूलों की खेती जैसी गतिविधियों के लिए सहकारी समितियों के माध्यम से 50 हजार रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। एक लाख का व्यक्तिगत ऋण दिया जा रहा है, इससे महिलाओं का कौशल व परिश्रम बढ़ाने के साथ वह आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है।

हरिद्वार नगर निगम की महापौर किरण जैसल ने कहा कि प्रदेश में 1.67 लाख लखपति दीदी बनी हैं। प्रधानमंत्री मोदी की भावना को सार्थक करते हुए सबसे पहले उत्तराखंड ने सहकारी समितियां को पूर्ण करने की दिशा में काम शुरू किया। प्रदेश की 672 एम पैक्स कंप्यूटर से जुड़ चुकी है। 24 पीएम पैक्स जन औषधि केंद्र चल रहे हैं। प्रदेश की 5511 में से 3838 समिति का ब्यौरा राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस पर अपलोड हो चुका है। मोटे अनाज को प्रोत्साहित करते हुए पिछले वर्ष 4270 रुपये रहा। मड़वे का एमएसपी इस बार 4886 प्रति कुंतल किया है।

कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर सुशील चौहान, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, जिला सहकारी बैंक के पूर्व निदेशक सुशील त्यागी, प्रमोद चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, विकास तिवारी, चंदन चौहान, लव शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल और तरुण नैयर आदि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story