भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की पैदल गश्त, ट्रैफिक व्यवस्था पर सख्ती

WhatsApp Channel Join Now
भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की पैदल गश्त, ट्रैफिक व्यवस्था पर सख्ती


पौड़ी गढ़वाल, 09 अप्रैल (हि.स.)। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी है। इसी क्रम में पौड़ी कस्बे में पुलिस टीम ने पैदल गश्त कर बाजार और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई।

इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि नो-पार्किंग में खड़े वाहनों को हटवाया गया। वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया, ताकि यातायात बाधित न हो। विद्यालयों के आसपास भी पुलिस ने विशेष सतर्कता बरतते हुए छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। उन्हें सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने, यातायात संकेतों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने आमजन से भी यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story