पीएम मोदी के नीतियों से प्रभावित होकर जिला पंचायत सदस्य अनुज भाजपा में शामिल

WhatsApp Channel Join Now
पीएम मोदी के नीतियों से प्रभावित होकर जिला पंचायत सदस्य अनुज भाजपा में शामिल


नई टिहरी, 26 अक्टूबर (हि.स.)। विधानसभा चुनाव निकट हैं, ऐसे में एक से दूसरे दलों में जनप्रतिनिधियों का आने-जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर घनसाली से जिला पंचायत सदस्य अनुज लाल शाह ने उत्तराखंड क्रांति दल से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हुए हैं। बता दें कि शाह बीते कई समय से घनसाली में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए लगातार संघर्ष कर रहे थे।

सोमवार को होल्टा गांव में आयोजित क्रिकेट स्मृति कार्यक्रम में घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने जिला पंचायत सदस्य अनुज को माला और पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में शामिल कराया। कहा कि उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू करने को कहा। जिला पंचायत सदस्य अनुज लाल शाह ने बताया कि पीएम मोदी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीतियों से प्रभावित होकर वह भाजपा में आए हैैं।

कहा कि घनसाली की स्वास्थ्य सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक शाह के साथ मिलकर सरकार स्तर पर हल करने के लिए प्रयास करेंगे। साथ ही स्कूलों में शिक्षक और अवस्थापना विकास के लिए भी सरकार से वार्ता की जाएगी।

इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष शौकीन भंडारी, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष यशवंत गुसाईं, सोबन भंडारी, सूर्यकांत बडोनी, शांति प्रसाद गैरोला, सरोप सिंह रावत, शूरवीर बर्त्वाल, राजेंद्र परमार, बीडीसी सदस्य वीरेंद्र राणा, राखी आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767050 Articles

Share this story