बेलेश्वर, पिलखी और नदंगांव अस्पतालों में परखी स्वास्थ्य सेवाएं

WhatsApp Channel Join Now
बेलेश्वर, पिलखी और नदंगांव अस्पतालों में परखी स्वास्थ्य सेवाएं


नई टिहरी, 09 अगस्त (हि.स.)। स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़ व जनोपयोगी बनाने को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएमओ डॉ. राम प्रकाश के नेतृत्व में विभिन्न अस्पतालों का निरीक्षण किया। टीम ने सीएचसी बलेश्वर, सीएचसी पिलखी और पीएचसी नंदगांव का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा वहां निर्माण कार्यों का जायजा लिया। सीएमओ डॉ. ने बताया कि सीएचसी बलेश्वर के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लैब, अस्पताल परिसर, आवास, ओपीडी, इमरजेंसी आदि व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, भवन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। वहीं सीएचसी पिलखी में निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया गया। कार्यदायी संस्था के एई मनोज सहित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. उषा भट्ट ने निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, गुणवत्ता के बारे में बताया। उन्होंने तय समय से कार्य पूरा करने को कहा। जबकि पीएचसी नंदगांव के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद आर्य को अस्पताल में प्रसव सेवाओं एवं ओपीडी में वृद्धि के लिए आवश्यक प्रयास करने, अधिकाधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story