होली समाज में समरसता का भाव पैदा करने वाला त्याेहार : रेखा आर्या
Mar 14, 2025, 16:37 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
देहरादून, 14 मार्च (हि.स.)। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज अपने शासकीय आवास यमुना कॉलोनी, देहरादून में परिवार और अन्य लोगों के साथ होली मनाई। इस दौरान मंत्री ने कहा कि होली समाज में समरसता का भाव पैदा करने वाला त्याेहार है।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने असत्य, अधर्म एवं अत्याचार पर भक्ति की जीत के प्रतीक पर्व होली पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
उन्हाेंने कहा कि रंगों का पर्व होली हमें विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं को मानने वाले लोगों के बीच सौहार्द्र और शांति का संदेश देता है।----------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार

