तिवारी 'नशे के विरुद्ध' निकालेंगे पदयात्रा

WhatsApp Channel Join Now
तिवारी 'नशे के विरुद्ध' निकालेंगे पदयात्रा


हल्द्वानी, 13 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तराखंड में नशे के खिलाफ लगातार बुलंद आवाज उठाने वाले और समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी पहचान रखने वाले गुंजन तिवारी एक बार फिर एक बड़े और ऐतिहासिक अभियान के साथ मैदान में उतरने जा रहे हैं। नशामुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने केलिए वह 22अक्टूबर को प्रातः9 बजे बजूनियाहल्दू (कोटाबाग) से एक भव्य पदयात्रा का शुभारंभ करेंगे।

यह पदयात्रा विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए 25 अक्टूबर को दोपहर के समय श्री रघुनाथ बैंक्वेटहॉल, कमलुआगांजा रोड, हल्द्वानी में समाप्त होगी। इस दौरान यात्राजहां जहां से गुजरेगी, वहां वहां क्षेत्र के लोग जुड़ते जाएंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना और समाज को इस गंभीर समस्या के प्रति जागरूक करना है।

गुंजन तिवारी 'पुष्पा-मेमोरियल-फाउंडेशरन' के माध्यम से पिछले कई वर्षों से अनेक सामाजिक और कल्याणकारी कार्यों का संचालन कर रहे हैं। नशे के खिलाफ उनकी इस ऐतिहासिक पदयात्रा की बात सामने आने के बाद से क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं और प्रबुद्ध नागरिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पदयात्रा में अधिकसेअधिक संख्या में लोगों से शामिल होकर 'नशा मुक्त उत्तराखंड' की इस मुहिम को सफल बनाने की अपील की गयी है।

हिन्दुस्थान समाचार / डी तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760017 Articles

Share this story