पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार में दो दिवसीय हिंदी-अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता 23 से
नैनीताल, 22 मई (हि.स.)। पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार नैनीताल में विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य श्रीनिवास गुप्ता की स्मृति में आगामी 23 और 24 मई को दो दिवसीय हिंदी एवं अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता के माधव सभागार में आयोजित की जाएगी, जिसमें नैनीताल जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय “क्या बेहतर भविष्य की तलाश में उत्तराखंड से होने वाला पलायन नैतिक रूप से उचित है?” निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह विषय राज्य की गंभीर चुनौतियों से जुड़ा हुआ है और विद्यार्थियों के माध्यम से इस पर होने वाला विमर्श समाज को नई दिशा देने के साथ युवाओं को उत्तराखंड की समस्याओं एवं संभावनाओं के प्रति जागरूक करेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

