हिल ट्रैक सोसाइटी ने विद्यालयी बच्चों को वितरित की जैकेट

WhatsApp Channel Join Now
हिल ट्रैक सोसाइटी ने विद्यालयी बच्चों को वितरित की जैकेट


नैनीताल, 16 सितंबर (हि.स.)। हिल ट्रैक सोसाइटी फॉर एजुकेशन, एनवायरनमेंट एंड एनर्जी के तत्वावधान में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष कविता गंगोला ने राजकीय बालक उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय नैनीताल के छात्र-छात्राओं को जैकेट वितरित कीं।

इस अवसर पर गंगोला ने बच्चों से नियमित रूप से विद्यालय आने का आह्वान करते हुए अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी बच्चों की आवश्यकता के अनुसार हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने बाल दिवस के अवसर पर सभी बच्चों को गेठिया स्थित अपने रिसोर्ट में दोपहर का भोजन कराने की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हिल ट्रैक सोसाइटी द्वारा उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं और वह सोसाइटी के साथ मिलकर इसी प्रकार समाजसेवा करती रहेंगी। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुशीला टम्टा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में समिति की संस्थापक सदस्य अद्विका, अमित सनवाल, सुनील मिश्रा, भुवन फुलारा, सरिता त्रिपाठी, मंजू पांडे, ज्योति तिवारी एवं आलोक जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story