मीठा पानी क्षेत्र में यात्री की मौत

WhatsApp Channel Join Now

गुप्तकाशी, 11 जून (हि.स.)। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मीठा पानी क्षेत्र में एक तीर्थयात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज यात्रा के दौरान यात्री की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद डीडीआरएफ, वाईएमएफ यात्रा मित्रों की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर उन्हें एमआरपी जंगलचट्टी पहुंचाया।

जंगलचट्टी में मौजूद चिकित्सकों द्वारा यात्री का उपचार किया गया, लेकिन उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने मृतक को चीरबासा हेलीपैड तक पहुंचाया, जहां से डीडीआरएफ व वाईएमएफ गौरीकुंड की टीम द्वारा शव को गौरीकुंड लाया गया।

बाद में 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से शव को सोनप्रयाग भेज दिया गया। मृतक की पहचान माधव शिवराम शिंदे (66 वर्ष) पुत्र श्रीराम शिंदे, निवास मुंबई के रूप में हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / बिपिन

Share this story